विदेश नौकरी से पहले ये जरूर चेक करें eMigrate Portal, ECR-ECNR क्या है, फर्जी एजेंट पहचानने का पूरा सरकारी तरीका

नमस्कार दोस्तों, अगर आप विदेश में नौकरी करने का प्लान बना रहे हैं, खासकर दुबई, सऊदी अरब, कतर, कुवैत, ओमान या किसी भी गल्फ देश में तो जाने से पहले एक बहुत जरूरी और जिम्मेदारी भरा कदम है अपनी नौकरी और एजेंट की सरकारी तरीके से जांच करना। भारत सरकार ने साल 2015 में eMigrate सिस्टम इसलिए शुरू किया था ताकि भारतीय कामगारों को फर्जी एजेंटों, नकली वीज़ा, गलत कॉन्ट्रैक्ट और सैलरी धोखाधड़ी से बचाया जा सके, क्योंकि पहले हजारों लोग बिना जांच के बाहर चले जाते थे और वहां पहुंचकर उन्हें पता चलता था कि काम अलग है, सैलरी कम है या कंपनी ही मौजूद नहीं है। इस पोर्टल पर जाकर कोई भी व्यक्ति अपने रिक्रूटमेंट एजेंट का लाइसेंस नंबर चेक कर सकता है कि वह सरकार से रजिस्टर्ड है या नहीं, जिस विदेशी कंपनी में जाना है वह एक्टिव है या ब्लैकलिस्टेड, जॉब डिमांड लेटर असली है या नहीं, कॉन्ट्रैक्ट में लिखी सैलरी वही है या नहीं, और सबसे महत्वपूर्ण Emigration Clearance यानी विदेश जाने की आधिकारिक अनुमति मिली है या नहीं। अब यहां ECR और ECNR समझना भी बहुत जरूरी है, क्योंकि बहुत लोग यही गलती करते हैं। जिन लोगों के पासपोर्ट पर ECR यानी Emigration Check Required लिखा होता है, आमतौर पर वे वर्कर कैटेगरी में आते हैं और उन्हें गल्फ देशों में जाने से पहले सरकार से क्लियरेंस लेना अनिवार्य होता है, बिना इसके एयरपोर्ट पर रोका भी जा सकता है और विदेश में उन्हें अवैध कामगार माना जा सकता है, जबकि ECNR यानी Emigration Check Not Required वाले लोगों को यह क्लियरेंस जरूरी नहीं होता, लेकिन इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं कि उन्हें जांच की जरूरत नहीं है, क्योंकि धोखा ECR और ECNR दोनों के साथ होता है। कई मामलों में भारत में 1500 रियाल सैलरी बताई जाती है लेकिन वहां पहुंचने के बाद 900 रियाल कर दी जाती है, या हेल्पर की जगह क्लीनर बना दिया जाता है, और जब व्यक्ति शिकायत करता तो कंपनी कहती है कि यही असली कॉन्ट्रैक्ट है, इसलिए eMigrate में दर्ज कॉन्ट्रैक्ट ही कानूनी माना जाता है। इसी तरह Pravasi Bharatiya Bima Yojana बीमा भी इसी प्रक्रिया का हिस्सा होता है, जिससे दुर्घटना, बीमारी या मृत्यु की स्थिति में परिवार को आर्थिक सहायता मिलती है, वरना सारा खर्च घरवालों को उठाना पड़ सकता है। इसलिए विदेश जाने से पहले पासपोर्ट, वीज़ा, कॉन्ट्रैक्ट, कंपनी और एजेंट इन पांचों चीजों को ऑनलाइन मिलाना आपकी सुरक्षा, आपके अधिकार और आपके भविष्य की नौकरी की गारंटी के लिए जरूरी है। याद रखें, सही जानकारी चेक करने में केवल कुछ मिनट लगते हैं, लेकिन इसे नजरअंदाज करने की कीमत कई साल की कमाई और जिंदगी की बड़ी परेशानी बन सकती है इसलिए हमेशा कानूनी प्रक्रिया से ही विदेश जाएं और बिना सरकारी रिकॉर्ड वाली नौकरी पर कभी भरोसा न करें।

6